{"_id":"698781857e8e7ad63900da51","slug":"villagers-are-troubled-due-to-waterlogging-on-the-road-rewari-news-c-198-1-rew1001-233243-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सड़क पर पानी भरने से ग्रामीण परेशान
Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 07 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
गांव गंगायचा अहीर में पीएचसी के निकट हुआ जलभराव। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव गंगायचा अहीर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट सड़क पर जलभराव होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण आवागमन बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय सतीश ने बताया कि यह समस्या सड़क पर बनाए गए ऊंचे ब्रेकर के बाद उत्पन्न हुई है।
ब्रेकर की ऊंचाई अधिक होने के कारण बारिश या आसपास का पानी निकल नहीं पाता और वहीं जमा हो जाता है। परिणामस्वरूप पीएचसी के सामने सड़क पर हमेशा पानी भरा रहता है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी होती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।
राहुल ने बताया कि पीएचसी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को इस जलभराव के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों को पानी में से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन
इससे गिरने या चोट लगने का खतरा बना रहता है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए भी इस रास्ते से निकलना बड़ी समस्या बन गया है। बच्चों को रोज स्कूल आते-जाते समय गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे उनके स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या से अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं लेकिन समाधान नहीं निकला है। जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग कीगई है।