{"_id":"679a76871f6b17a3e309a9d4","slug":"vijay-kumar-selected-for-research-in-hanyang-university-rewari-news-c-198-1-rew1001-214589-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हानयांग विश्वविद्यालय में शोध के लिए विजय कुमार चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हानयांग विश्वविद्यालय में शोध के लिए विजय कुमार चयनित
Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09विजय कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव बास रतनथल निवासी विजय कुमार दक्षिणी कोरिया के हानयांग विश्विद्यालय में स्पार्क प्रोजेक्ट में शोध के लिए चयनित किए गए हैं।
विजय कुमार ने भौतिकी ऑनर्स से स्नातक व भौतिकी विज्ञान में परास्नातक की पढ़ाई इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय व महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक से पूर्ण की। अभी हाल ही में विजय कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय राजस्थान में प्रो. राजेंद्र चंद्रदेव पवार के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। इनको स्पार्क प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सफलता मिली। अब हानयांग विश्विद्यालय दक्षिणी कोरिया में प्रो. सीएस के निर्देशन में इस प्रोजेक्ट पर शोध करेंगे।
विजय के दादा पं. महेंद्र सिंह ने बताया कि मेरे दो पोते हैं। विजय का छोटा भाई पुलकित हरिओम शर्मा खेलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। हरिओम राष्ट्रीय स्तर पर 30 जनवरी से होने वाले कन्याकुमारी में द्रोणाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर की तरफ से अपना जौहर दिखाने जा रहा है। विजय कुमार की शानदार सफलता पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्राह्मण सभा रेवाड़ी के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने कहा कि विजय कुमार की इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि समाज व क्षेत्र का भी नाम गौरवान्वित किया है। विजय कुमार के पिता डॉ. जयभगवान शर्मा ने बताया कि हमारे समुदाय में इलाके का प्रथम बच्चा है जो इस तरह विदेश में शोध कार्य में भाग ले रहा है। वो इससे पूर्व आईआईटी गांधीनगर में हुई वर्कशॉप का हिस्सा भी रह चुके हैं व निकट भविष्य में उनका प्रोग्राम आईआईटी बॉम्बे में प्रस्तावित है।