फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vijay Chauhan became President and Sushila Yadav became Secretary.

Rewari News: विजय चौहान अध्यक्ष और सुशीला यादव सचिव बनीं

Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 27 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Vijay Chauhan became President and Sushila Yadav became Secretary.
ऑल इंडिया एंटी क्राइम संगठन की बैठक में भाग लेते। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। ऑल इंडिया एंटी क्राइम संगठन की जनसभा राष्ट्रीय कार्यालय में रविवार को हुई। इसमें संगठन के सदस्यों और पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से विजय चौहान को महिला अध्यक्ष, सुशीला यादव को सचिव और सुनीता चौधरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

नवनियुक्त महिला अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगी। उन्होंने जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करने और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास करने की बात कही।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि जिले में भ्रष्टाचार समेत कई जनसमस्याओं को लेकर लोगों में रोष है। उन्होंने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं, फुटपाथ पर अतिक्रमण और नगर परिषद की संपत्ति आईडी से जुड़ी शिकायतों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि संगठन संपत्ति आईडी से संबंधित कथित अनियमितताओं की जांच और तथ्य सामने लाने के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के लिए आरटीआई का इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतें संगठन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शेर सिंह वर्मा, महासचिव राजेश वर्मा, डॉ. सुभाष यादव, सुंदर मुदगिल, किरण कुमार, महावीर सिंह, विनोद गुप्ता, कंवर सिंह धारूहेड़ा, सेवानिवृत्त आईपीएस मोलर सिंह यादव और दिनेश कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed