{"_id":"6a5bc008e5060d21b00baf64","slug":"verification-of-applications-completed-merit-list-to-be-released-on-the-22nd-rewari-news-c-198-1-fth1001-242052-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आवेदनों का सत्यापन पूरा 22 को जारी होगी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आवेदनों का सत्यापन पूरा 22 को जारी होगी मेरिट सूची
Sat, 18 Jul 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म में संशोधन करते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन एवं दस्तावेजों के ऑनलाइन सत्यापन और संशोधन की प्रक्रिया शनिवार को समाप्त हो गई। पहली मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी।
दाखिले की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी कराई गई। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन पत्रों की जांच के बाद जिन अभ्यर्थियों के आवेदन या दस्तावेजों में किसी प्रकार की कमी अथवा आपत्ति पाई गई थी, उनकी सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी गई।
इसके बाद अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन संशोधन कर आपत्तियों का निस्तारण किया। अब प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरण में 21 जुलाई को पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद 22 जुलाई को पहली फाइनल मेरिट सूची प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
पहली सूची में चयनित अभ्यर्थियों को 23 से 27 जुलाई तक प्रवेश शुल्क जमा कर अपना दाखिला सुनिश्चित करना होगा। इसके बाद दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची 28 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि दूसरी फाइनल मेरिट सूची 29 जुलाई को प्रकाशित होगी। इस सूची में चयनित विद्यार्थियों को 30 जुलाई से 8 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा कराने का अवसर मिलेगा।
उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होने वाले संदेशों पर लगातार नजर रखें और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें। समय पर कार्रवाई नहीं करने पर प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।