फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Vehicle rally taken out for AIIMS construction, slogans raised

Rewari News: एम्स निर्माण के लिए निकाली वाहन रैली, की नारेबाजी

Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 26 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicle rally taken out for AIIMS construction, slogans raised
रेवाड़ी। शहर में पहुंची बाइक रैली। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। एम्स संघर्ष समिति मनेठी की ओर से माजरा एम्स निर्माण की मांग को लेकर वाहन रैली का आयोजन समिति के प्रधान श्योताज सिंह के नेतृत्व में किया गया।

वाहन रैली में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ व आसपास लगते राजस्थान के गांवों से बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं ट्रैक्टर, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल और स्कूटी से पहुंचें। कुंड धरना स्थल पर सुबह 10 बजे तक सभी एकत्रित हो गए थे। एम्स संघर्ष समिति संस्थापक सदस्यों में से बुजुर्ग पृथ्वीपाल पूर्व पार्षद माजरा, रामकुमार दादा मनेठी, गिंदोरी देवी, तुलाराम मेहतावस ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। खोरी पाली, राजपुरा के बस स्टैंड पर यात्रा का स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों का कहना है कि पूर्व सूचना के बाद जिला प्रशासन ने किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन लेने के लिए नियुक्त नहीं किया। बिजली विभाग के अधिकारी को नियुक्त किया, जिसको ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। इस दौरान सभी लोग धरना पर बैठ गए, फिर बावल एसडीएम को बुलाया गया। संघर्ष समिति ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि मांग पूरी नहीं हुई तो 10 दिसंबर को कुंड में महापंचायत बुलाकर निर्णायक फैसला लिया जाएगा। धरना लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed