फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   van, accident, 12, injurd, hospital, tratment,

श्रद्धालुओं से भरा वाहन पलटा, 12 घायल

Tue, 04 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
van, accident, 12, injurd, hospital, tratment,
घायलों का चेकअप करते डाक्टर।
भैरू का बास स्थित मंदिर प्रांगण में मत्था टेक वापस लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन अंसतुलित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची कुंड पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अस्पताल में घायलों की मदद के लिए भेजा।
विज्ञापन

जांचकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि फर्रूखनगर निवासी प्रजापति समाज के श्रद्धालु पहले नगर कोट गए और वापस आते समय बासदूदा स्थित भैंरू मंदिर में मत्था टेक प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालु बासदूदा से रेवाड़ी की तरफ आ रहे थे कि नांधा मोड़ के उनका वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वाहन के पलटते ही हाहाकार मच गया और राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना कुंड पुलिस को दी। इसके बाद घायलों को निजी वाहनों व एंबुलेंस द्वारा रेवाड़ी भेजा गया। मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

---------
भेजे सीएमओ व सीटीएम
दुर्घटना की जानकारी उपायुक्त डॉ. यश गर्ग को मिलने पर उन्होंने सीएमओ डॉ. बीके राजौरा से बात कर उन्हें ट्रामा सेंटर में घायलों की देखभाल के लिए भेजा। वहीं सीटीएम बिजेंद्र सिंह हुड्डा को भी ट्रामा सेंटर में घायलों की हाल खबर लेने के लिए भेजा। सीटीएम और सीएमओ ने अस्पतालों में मरीजों का हालचाल जाना। इलाज कर रहे डॉ. महीपाल ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
हादसे में ये थे घायल
सीएमओ डॉ. बीके राजौरा ने बताया कि फर्रुखनगर निवासी सीमा, सोनिया, ललित, जसवंत, मोनी, शीला, रोहड़ाई निवासी नवीन कुमार, शैंकी, भूपेंद्र, प्रताप सिंह, स्नेहा पाली के पास हुए हादसे में घायल हुए हैं। हालांकि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। सभी घायलों के एक्स-रे व अन्य जरूरी जांच कराई जा रही है।

------------
फिसलकर खाई में गिरी बाइक, एक की मौत
वहीं सोमवार शाम को खोल थाना क्षेत्र स्थित कुंड की पहाड़ियों में एक अनियंत्रित बाइक खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक की पहचान खोल निवासी अनवर (26) व घायल की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। दोनों बाइक से अपने गांव खोल वापस जा रहे थे। जांचकर्ता दौलतराम ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहाड़ी से उतरते समय बाइक की गति काफी तेज थी और एक घुमाव के दौरान बाइक चालक स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख सका। जिसके चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed