फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Usha Rustagi honored with the Outstanding Teacher Award.

Rewari News: उषा रुस्तगी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा

Sun, 13 Sep 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Sep 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Usha Rustagi honored with the Outstanding Teacher Award.
कार्यक्रम में एक मंच पर आए मुख्यातिथि व अन्य पदाधिकारी। स्रोत : समिति
रेवाड़ी। डॉ. प्रदीप शर्मा स्मृति समिति और प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल की ओर से रविवार को जाट धर्मशाला में राज्यस्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक एवं विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें पूर्व शिक्षिका एवं जुविनाइल जस्टिस बोर्ड की सदस्य ऊषा रुस्तगी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर विभिन्न शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ रहे। ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि शिक्षक समाज का असली दर्पण होता है। शिक्षक के बिना सशक्त समाज की कल्पना संभव नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में अपनी मूल संस्कृति से दूर हो रही है, जो चिंता का विषय है। शिक्षकों को युवाओं को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकर लाल धूपड़ ने शिक्षकों के सम्मान के लिए समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम संयोजक प्राचार्या शोभा भारद्वाज और प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।

इस अवसर पर वीपी यादव, शर्मिला धनखड़, धर्मवीर बलडोदिया, सत्यवीर नाहड़िया, दिनेश शर्मा, डॉ. अभिनव शर्मा, डॉ. युवराज शर्मा, डॉ. आरुषि वशिष्ठ, पारिस शर्मा और मुकेश लावणिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed