फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Usha got the ribbon of morality and Ansh got the ribbon of Haritveer.

Rewari News: उषा को नैतिकता और अंश को मिला हरितवीर का रिबन

Thu, 26 Sep 2024 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Sep 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Usha got the ribbon of morality and Ansh got the ribbon of Haritveer.
फोटो: 09रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रिबन वीक गतिविधि में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव सुंदरोज स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में रिबन वीक गतिविधि का आयोजन किया गया। मौलिक मुख्य अध्यापिका कांता देवी ने अध्यक्षता की। विज्ञान अध्यापक महेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिकता, मित्रता, जिज्ञासु प्रवृत्ति, पर्यावरण मित्र आदि का संरक्षण एवं संवर्धन कर उनका सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने बताया कि नैतिकता का रिबन उषा, हरितवीर का रिबन अंश, समय पालन का रिबन सुनील, स्वास्थ्यवर्धक का रिबन कशिश, मित्रता का रिबन हर्षी, विद्या गौरव का रिबन खुशबू, करिकुलम एक्टिविटी का रिबन चंचल तथा जिज्ञासा का रिबन ऋतिक को प्रदान किया गया। मुख्य अध्यापिका ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इन सभी गुणों में वृद्धि करने तथा उन्हें अपनाकर जीवन में लागू करने की अपील की। इस अवसर पर अध्यापक सुरेश कुमार, पवन सिंह, अध्यापिका कृष्णा कुमारी तथा सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed