{"_id":"6a47f9de90c8f2c4430e37f9","slug":"use-jute-bags-instead-of-polythene-dc-rewari-news-c-198-1-rew1001-241253-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीथिन की जगह जूट के थैलों का करें इस्तेमाल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीथिन की जगह जूट के थैलों का करें इस्तेमाल : डीसी
Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय परिसर में नागरिकों को जूट के थैले वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर शुक्रवार को पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी निपुण गुप्ता के साथ मिलकर लघु सचिवालय परिसर में आम नागरिकों को जूट के थैले बांटे। डीसी ने पॉलीथिन की जगह जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की।
डीसी ने कहा कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और जीव-जंतुओं को प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से बचाना है। उन्होंने कहा कि कपड़े और जूट के थैले का प्रयोग कर हम पर्यावरण को बचा सकते हैं और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ भविष्य दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे छोटे-छोटे प्रयास पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण में बड़ी भूमिका निभाएंगे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने शहर के मुख्य बाजारों गुड़ बाजार, कटला बाजार, अनाज मंडी आदि में भी लोगों को जूट के बैग वितरित कर लोगों से कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
--
भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुईं
रेवाड़ी। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक के नुकसान विषय पर आयोजित भाषण और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बोर्ड की ओर से सहायक पर्यावरण अभियंता अजय यादव, कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता दीपक यादव ने पुरस्कार वितरित कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी ने पॉलीथिन का इस्तेमाल नहीं करने और कपड़े व जूट के थैलों को अपनाने का संकल्प लिया।