फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uprooted shutter, jewelery and cash theft of Saraf's shop just 200 meters away from police post

पुलिस चौकी से मात्र 200 मीटर की दूरी पर सर्राफ की दुकान का उखाड़ा शटर, आभूषण व नकदी चोरी

Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uprooted shutter, jewelery and cash theft of Saraf's shop just 200 meters away from police post
रेवाड़ी। चोरों ने रेवाड़ी की भाड़ावास चौकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक सर्राफ की दुकान का शटर उखाड़ कर करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए हैं। चोरी के बाद अब पुलिस अन्य मामलों की तरह लकीर पीट रही है। दुकानदार ने आरोप लगाया है कि चौकी में वारदात की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद डायल 112 पर फोन किया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर, एफएसएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। अब सितंबर के 13 दिन की बात की जाए तो जिले में चोरी की यह छठी वारदात है, लेकिन पुलिस एक भी वारदात से पर्दा नहीं उठा पाई है।
विज्ञापन

गांव भाड़ावास निवासी रोडवेज के रिटायर्ड कर्मचारी बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने घर के नीचे एक ज्वेलरी शॉप की हुई है। मंगलवार की रात को वह दुकान को अच्छी तरह से बंद करके सोया हुआ था। देर रात चोरों ने दुकान का शटर उखाड़ कर अंदर रखी तिजोरी का भी ताला तोड़ दिया। चोरों ने उनमें से 2 किलोग्राम चांदी, करीब 23 ग्राम सोने के आभूषण व 6 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह उठा तो दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तिजोरी चेक की तो सारे आभूषण वहां से गायब मिले। बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना महज 200 मीटर पर स्थित पुलिस चौकी में जाकर दी, लेकिन वहां से कोई भी पुलिस कर्मी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि सर्राफ की दुकान में सीसीटीवी तो लगाए गए हैं, लेकिन यहां लगे सीसीटीवी कैमरे टीवी से जुड़े होने के कारण वे बंद पड़े थे। बताया गया है कि कैमरे टीवी से जुड़े होने के कारण ये जिस समय टीवी चलता है, उस समय चालू रहते हैं। इसकी वजह से वहां लगे सीसीटीवी में कुछ भी दिखाई नहीं देे रहा है। अब पुलिस आस पड़ोस के सीसीटीवी की फुटेज देखने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
13 दिन में ये हुई चोरी :
1 सितंबर को बावल उपमंडल के गांव धारण की ढाणी में चोरों ने घर में घुसकर 60000 रुपये की चोरी कर ली थी। पुलिस इस मामले में अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है।
- 2 सितंबर की रात को शहर के शिव नगर की गली नंबर 2 में चोरों ने एक घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व 10000 रुपये की नकदी चोरी कर ली थी। जिसमें शहर थाना पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया।
- 3 सितंबर की सुबह धारूहेड़ा के तीतरपुर गांव में एक किसान के घर से चोर ने एक मोबाइल व घर में रखे बैग से 80000 रुपये चोरी कर लिए थे।
- 5 सितंबर की देर रात चोरों ने शहर के मोहल्ला विकास नगर में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर वहां से 40000 रुपये की नकदी के साथ आभूषण चोरी किए थे। जिसमें पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

- 11 सितंबर की देर रात गांव गोठड़ा में चोरों ने एक घर में घुसकर 15000 रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए थे खोल थाना पुलिस अभी तक चोरों तक नहीं पहुंच पाई है।
-------------
वर्जन
शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- शिवचरण, निरीक्षक, थाना प्रभारी, रामपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed