{"_id":"6a89e9021105932912094782","slug":"uproar-by-women-outside-the-mlas-office-rewari-news-c-198-1-rew1001-244126-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक कार्यालय के बाहर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक कार्यालय के बाहर महिलाओं का हंगामा
Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
लोगों को समझाती पुलिस की टीम। संवाद
रेवाड़ी। बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के सेक्टर-1 स्थित कार्यालय के बाहर शनिवार दोपहर बाद ढाणी चांदपुर की महिलाओं ने हंगामा कर धरना दिया।
हंगामे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक कार्यालय के गेट पर धरना दिया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं धरने से उठ गईं।
ग्रामीण अमित ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर विधायक कार्यालय पहुंचने के दौरान एक पूर्व सरपंच ने उनके साथ अभद्रता की। महिला सुशील ने बताया कि गांव में सड़क निर्माण का काम करीब 100 फीट तक करने के बाद बीच में छोड़ दिया गया है। पानी और गली निर्माण की समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हुआ।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उनके साथ अभद्रता और मारपीट की गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।