{"_id":"6afb4bcf1a64fd26b708f38b","slug":"unity-on-display-at-the-maheshwari-communitys-diwali-family-get-together-rewari-news-c-198-1-rew1001-248761-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: माहेश्वरी समाज के दिवाली परिवार मिलन समारोह में दिखी एकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: माहेश्वरी समाज के दिवाली परिवार मिलन समारोह में दिखी एकता
Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
मिलन समारोह में उपस्थित जिला माहेश्वरी सभा के सदस्य। स्रोत: सभा
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ जिला माहेश्वरी सभा के सौजन्य से कनीना स्थित एक निजी समारोह स्थल पर दिवाली परिवार मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में समाज के विभिन्न परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में दिवाली की खुशियों के साथ सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
हरियाणा-पंजाब-हिमाचल प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के संयुक्त सचिव विवेक तोषणीवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों को एक मंच पर लाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं।
उन्होंने महासभा के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत देशभर से 100 आईएएस अधिकारी तैयार करने के लक्ष्य यानी मिशन-100 का भी उल्लेख किया।
जिला सभा अध्यक्ष संदीप राठी ने समाज के गौरवशाली इतिहास, वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज ने मेहनत, ईमानदारी, अनुशासन और परोपकार के बल पर देश की आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
समाज के विभिन्न ट्रस्टों के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
सभा के सचिव गौरी शंकर गट्टानी ने महासभा कार्यसमिति सदस्य अशोक सोमानी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया। जिला महिला मंडल अध्यक्ष उषा माहेश्वरी की देखरेख में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
नृत्य और लघु नाटिकाओं के माध्यम से मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश भी दिए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को महेंद्रगढ़ की नगर पार्षद सरिता राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर रामकिशन लढा, अंशुल भुराड़िया, प्रेम राठी, सचिन भुराड़िया, संजय परवाल, संजय राठी, सचिन लढा, कुनाल राठी, संदीप जाजू, विकास गट्टानी, केशव राठी, राजेंद्र राठी, मनोज चांडक, मंजु सोमानी, सविता तोषणीवाल, सुमन परवाल, राधा राठी, टीना भुराड़िया, कौशल्या जाजू, ममता राठी, कमल राठी, बबीता राठी, सरोज परवाल और ममता झंवर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।