फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Minister said on Lieutenant Siddharth- Efforts will be made to name a block in AIIMS

Rewari News: लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ पर केंद्रीय मंत्री बोले- एम्स में किसी ब्लॉक के नामकरण पर रहेगा प्रयास

Thu, 10 Apr 2025 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Union Minister said on Lieutenant Siddharth- Efforts will be made to name a block in AIIMS
सेक्टर 18 स्थित फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निवास स्थान पर परिजनों से बातचीत करते केंद्
रेवाड़ी। गुजरात के जामनगर क्षेत्र में क्रैश हुए जगुआर विमान में फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के निधन पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सेक्टर 18 स्थित उनके निवास स्थान पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने परिवारजनों का ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली उपस्थित रही और शहीद के परिवारजनों को सांत्वना दी। यहां परिजनों की मांग पर उन्होंने कहा कि एम्स में किसी ब्लॉक के नामकरण पर जरूर प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह से करीब 2 घंटे पहले ही उनकी बेटी और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव भी शहीद के घर पहुंची थी। उन्होंने कहा था कि वे एम्स के नामकरण को लेकर पूरा प्रयास करेंगी, लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इसे मुश्किल बताया है। परिजनों ने केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भी ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने अपनी मांगों का जिक्र किया था। बलिदानी के नाम पर रेवाड़ी एम्स का नामकरण, गढ़ी बोलनी चौक, गढ़ी बोलनी सड़क और नारनौल बाईपास के इंटरसेक्शन पर पड़ने वाले चौक का नामकरण करने की बात रखी गई है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहीद सिद्धार्थ के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि सिद्धार्थ के बलिदान होने का दुख सभी को है, लेकिन उन्होंने जिस बहादुरी का परिचय देते हुए अपने प्राण न्यौछावर किए हैं, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया और वीरगति को प्राप्त हुए। ऐसे बहादुर जवानों की बदौलत आज हम अपने देश मेंं पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। सरकार हर तरह से शहीद सिद्धार्थ के परिवार के साथ है और हम बलिदान की शहादत को नमन करते हैं। देश की रक्षा और सुरक्षा हम सब का दायित्व है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ का त्याग और साहस देश कभी नहीं भूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा यह क्षेत्र हमेशा से ही वीरों की धरती रहा

स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि हमारा यह क्षेत्र हमेशा से ही वीरों की धरती रहा है और शहीद सिद्धार्थ ने उसी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बलिदान फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव की अमर गाथा सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी और उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शहीद के परिजनों द्वारा रखी गई मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और उन्हें पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed