फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Union Minister inaugurates Shed in Bawal Court Complex

केंद्रीय मंत्री ने बावल कोर्ट परिसर में शेड का किया उद्घाटन

Fri, 17 Sep 2021 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Union Minister inaugurates Shed in Bawal Court Complex
कोर्ट परिसर बावल में लेटिगेंट शेड के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री को सम्मानित करते अधिवक? - फोटो : Rewari
बावल। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को सब डिविजन कोर्ट बावल परिसर में लेटिगेंट शेड का उद्घाटन किया। इसे उन्होंने अधिवक्ताओं को समर्पित किया।
विज्ञापन

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि लेटिगेंट शेड से अधिवक्ताओं को काफी सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। गरीब व अति गरीब व्यक्तियों को सस्ता व शुलभ न्याय दिलवाने के लिए अधिवक्ता पहल करें और आगे आएं। उन्होंने बार प्रधान प्रीतम सिंह ढिल्लो की गुरुगाम या रेवाड़ी में हरियाणा हाईकोर्ट की अलग बेंच स्थापित करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता इस मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस कार्य में वे उनका पूरा सहयोग व साथ देंगे।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र होने के नाते बावल में लेबर कोर्ट स्थापित करने की जो मांग की गई है। उसके लिए भी भरसक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सोलर सिस्टम लगवाने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि बावल में बनने वाले नए न्यायिक परिसर भवन में 2.6 एकड़ भूमि चैंबर्स के लिए अलॉट कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जो गरीब लोग कोर्ट में आते हैं वकील उन्हें अच्छी सलाह दें, ताकि आपसी समझौते के आधार पर फैसले हो सकें। उन्होंने इस मौके पर लेटिगेंट शेड में एसी के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed