फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   underpass 11 days people dc

अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर चल रहे धरने को 11 दिनी बीते, नहीं पहुंचे जन प्रतिनिधि व प्रशासन के लोग, बढ़ा रोष

Sun, 31 Jan 2021 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
underpass 11 days people dc
नेशनल हाईवे रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग स्थित गांव पाली बस स्टैंड पर रेलवे लाइन के नीचे से अंडरपास की मांग को लेकर 11वें दिन भी ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। अंडरपास की समस्या को लेकर दिए जा रहे धरने की अभी तक किसी ने सुध नहीं ली, जिसे लेकर ग्रामीणों में स्थानीय मंत्री डॉ. बनवारी लाल के प्रति रोष है। 6 फरवरी को होने वाली महापंचायत को लेकर गांव पाली में रविवार को एक पंचायत हुई, जिसमें ग्रामीणों का इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान करते हुए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अंडरपास की समस्या अब कुछ किसानों की न होकर, बल्कि पूरे गांव व क्षेत्र की समस्या हो गई। धरना समिति के प्रधान ओमप्रकाश गोठड़ा की अध्यक्षता में चल रहा है। सोमवार को ग्रामीण जिला सचिवालय पहुंचकर डीसी को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को किया जाएगा तेज
धरने का समर्थन करते हुए मोहर सिंह यादव, बिग्रेडियर रामोतार व पूर्व इंस्पेक्टर भूप सिंह ने कहा कि रेलवे ने जब यहां से नई रेल लाइन बिछाने का काम किया, उस समय रेल लाइन के नीचे से अंडरपास छोड़ दिया होता तो आज ग्रामीणों को धरने पर बैठने की नौबत नहीं आती। आज 11 दिन हो गए हैं, लेकिन ग्रामीणों की समस्या को जानने के लिए कोई भी अधिकारी नहीं आया है। अब ग्रामीण कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। वक्ताओं ने कहा कि पूरा क्षेत्र गांव पाली के साथ है। अंडरपास की समस्या को लेकर बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। क्योंकि इस धरने की आवाज अभी तक किसी के भी कानों तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

महापंचायत में होगा बड़ा निर्णय
समिति के प्रधान के ओमप्रकाश गोठड़ा ने बताया कि धरने में धीरे-धीरे पूरे खोल ब्लॉक के साथ अन्य गांवों का समर्थन मिल रहा है। गांवों को समर्थन मिलने के बाद 6 फरवरी को महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें आगामी रणनीति बना कर कठोर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोमवार को डीसी के माध्यम रेल मंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। समिति के प्रधान ओमप्रकाश गोठड़ा ने बताया कि पाली बस रेलवे स्टेशन के उस पार 200 से अधिक किसानों के खेत हैं। जबकि कुछ साल पहले ही रेलवे रेवाड़ी-नारनौल रेलवे लाइन को धुवीकरण करते हुए लाइन बिछाने का काम किया था, लेकिन तब रेलवे ने ग्रामीणों की समस्या को ध्यान नहीं दिया। धरने पर सूबेदार दिलबाग सिंह पालड़ा, पूर्व जिला पार्षद बिल्लू मास्टर, ओमप्रकाश सैन गोठड़ा, भूप सिंह गोविंदपुरी, मास्टर बिरेन्द्र, सूबेदार वेदप्रकाश, समाजसेवक लालचंद, रामोतार, मास्टर सूरत सिंह, दर्शन सिंह, हंसराज, सतपाल, जोगेंद्र, कप्तान विजय सिंह, पंच वेदप्रकाश, पूर्व पंच रामपाल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
फोटो: 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed