{"_id":"690658e0955b44bd7d0a9017","slug":"under-the-lado-laxmi-yojana-an-amount-of-rs-2100-was-transferred-directly-to-the-accounts-of-women-rewari-news-c-198-1-rew1001-228284-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 की राशि सीधे की ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं के खातों में 2100 की राशि सीधे की ट्रांसफर
Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
योजना का फीडबैक लेते डॉ. सतीश खोला। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपने पहुंचे शिक्षक संगठन के पदाधिकारी। स्त्रोत: स्वयं।
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की तरफ से चलाई जा रही लाडो लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 5,22,162 लाभार्थी महिलाओं के खातों में 2100 की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। यह राशि महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने शनिवार को विभिन्न गांवों का दौरा कर योजना का फीडबैक लिया। लाभार्थी महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। डॉ. खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के मार्गदर्शन में लाडो लक्ष्मी योजना को पारदर्शी और प्रभावी तरीके से लागू किया गया है ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज के हर वर्ग में समान अवसर सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना की निगरानी और फीडबैक लेने की प्रक्रिया निरंतर जारी रखी जाए ताकि किसी भी पात्र महिला को लाभ से वंचित न रहना पड़े।