फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Uncontrollable car climbed on the divider, eight people injured

बेकाबू गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ी, आठ लोग घायल

Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car climbed on the divider, eight people injured
बनीपुर चौक पर डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी को हटाती क्रेन। - फोटो : Rewari
बावल। बावल औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर तीन से वीरवार को कंपनी कर्मियों को घर छोड़ने जा रही एक क्रूजर गाड़ी का बनीपुर चौक के पास बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में चालक और 8 महिला कर्मचारी घायल हो गईं। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चालक की गंभीर हालत को देखते हुए रेवाड़ी रेफर कर दिया गया है। कसौला थाना पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार की शाम क्रूजर गाड़ी चालक मुकेश बावल स्थित सेक्टर तीन एक कंपनी से महिला कर्मचारियों को लेकर बावल स्थित उनके घर छोड़ने के जा रहा था। बनीपुर चौक के पास पहुंचा तो उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उसकी गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें चालक बावल निवासी मुकेश, अंकिता, तारा, सरोज, मीनू, प्रतिभा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक ने एक ट्रॉले को टक्कर मारी, जिससे उसकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रसत गाड़ी को मौके से हटवाया।
विज्ञापन

-------
कोट
हादसे की जांच की जा रही है। घायल लोगों के बयान के बाद असली वजह सामने आएगी। चालक की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे रेवाड़ी रेफर किया गया है।
- विद्यासागर, थाना प्रभारी, कसौला चौक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed