{"_id":"75a814d6b2e101e10c568fa49c68fd3a","slug":"unbalanced-car-turn-four-student-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असंतुलित स्कूली गाड़ी पलटी, चार विद्यार्थी घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असंतुलित स्कूली गाड़ी पलटी, चार विद्यार्थी घायल
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
Updated Tue, 19 Jan 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
शहर के बाहर स्थित रेवाड़ी बाईपास स्थित चौक के पास एक निजी स्कूल की गाड़ी पलटने से चार स्टूडेंट घायल हो गए। जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के बाहर रेवाड़ी बाईपास पर प्रजापति चौक है। दोपहर के समय केरल स्कूल के स्टूडेंट्स को वापस घर छोड़ने जा रही गाड़ी अचानक असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकराई और कुछ आगे जाकर पलट गई।
घटना के बाद राहगीरों ने मैक्स के अंदर मौजूद घायलों को निकाला और पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां एक की नाजुक हालत के चलते उपचार के लिए किसी अन्य अस्पताल रेफर कर दिया गया है।