{"_id":"56f040894f1c1bbd19f14d24","slug":"umesh-lata-becomeblok-pradhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी में उमेश लता बनीं निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी में उमेश लता बनीं निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी ब्लॉक चुनाव संपन्न
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच रेवाड़ी ब्लॉक के चुनाव संपन्न हो गए। पांच ब्लॉकों में से रेवाड़ी ब्लॉक में भाजपा ने रण जीत लिया है। विधायक समर्थित महिला उम्मीदवार उमेश लता को सर्व सम्मति से बीडीपीओ कार्यालय में रेवाड़ी ब्लॉक का प्रधान और वार्ड एक से ब्लॉक सदस्य भूपेंद्र को उप प्रधान चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के समय भले ही रेवाड़ी विधायक कक्ष में मौजूद नहीं थे, लेकिन चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही वह ब्लॉक समिति कार्यालय के भवन में आ गये थे। इसके बाद वे समर्थित उम्मीदवारों की जीत की घोषणा के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। वहीं कुछ ही देर बाद शेष 16 पार्षदों ने लघु सचिवालय पहुंचकर उन्हें चुनाव में जानबूझकर शामिल न करने का आरोप लगाया। हालांकि रिटर्निंग ऑफीसर एसडीएम कैप्टन मनोज ने उनके आरोपों को दरकिनार कर दिया।
10 बजे विधायक तो सवा 10 बजे पहुंचे 14 पार्षद
सुबह ठीक 10बजे रेवाड़ी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ब्लॉक कार्यालय पहुंच गये थे। इससे पहले ही रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम कैप्टन मनोज कुमार, तहसीलदार नौरंगराय और बीडीओ भी कार्यालय में थे। सुबह सवा 10 बजे 14 पार्षद एक साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए। करीब बीस मिनट तक विधायक की मौजूदगी में अन्य 16 पार्षदों का इंतजार होता रहा। इस दौरान विधायक चुनाव कक्ष से निकल गए, हालांकि वह भवन में ही मौजूद रहे। पौने ग्यारह बजे चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन
------
इंद्रजीत गुट के 9 समेत 16 सदस्यों ने किया किनारा
चुनाव के दौरान विधायक गुट में ही शामिल रहे एक और ब्लॉक सदस्य ने अन्य सात सदस्यों के साथ किनारा कर लिया और इंद्रजीत गुट के 9 पार्षदों में शामिल होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। हालांकि चुनाव की दूसरी तारीख होने के चलते कोरम आवश्यक नहीं था और 14 सदस्यों की ही मौजूदगी में ही चुनाव कर प्रमुख और उप प्रमुख चुन लिए गए।
-------
विधायक गुट के ये पार्षद थे मौजूद
भूपेंद्र वार्ड-1, राजेश कुमार वार्ड-2, इंदरपाल वार्ड-4, उमेश कुमार वार्ड-5, वेद किशन-6, ममता कुमारी वार्ड-8, उमेश लता वार्ड-9, संजय कुमार वार्ड-10, देवेंद्र कुमार वार्ड-13, संतोष देवी वार्ड-14, मीनाक्षी देवी वार्ड-16, नीलम वार्ड-17, संतोष वार्ड-20, राजेश कुमार वार्ड-24
----------
उपायुक्त फिर एसडीएम के पास पहुंचे 16 ब्लॉक सदस्य
उधर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के कुछ देर बाद ही इंद्रजीत गुट और एक अन्य गुट के कुल 16 ब्लॉक सदस्य लघु सचिवालय पहुंच गए। यहां पहले सभी उपायुक्त डॉ.यश गर्ग से मिले और चुनाव प्रक्रिया में 14 ब्लॉक सदस्य होने के बावजूद चुनाव होने को गलत बताया। इस पर डीसी ने शिकायत पत्र लेकर आगे फॉरवर्ड करने का आश्वासन दिया। बाद में सभी ब्लॉक सदस्य एसडीएम के पास पहुंचे।
---------
1 बजे से पहले मेरा चेहरा नहीं देखा, फिर मैंने कैसे रोका
एसडीएम से मिलने पहुंचे ब्लॉक सदस्यों ने कहा कि उन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने से एसडीएम ने ही रोका। इस पर एसडीएम ने चुनाव के दौरान की पूरी टाइम लाइन के बारे में बताया। उन्होंने कहा चुनाव प्रक्रिया और उससे पहले से ही मीडिया, पुलिस वहां मौजूद थी। पौने ग्यारह बजे तक 16 में से कोई ब्लॉक सदस्य कार्यालय में नहीं पहुंचा और न ही किसी ने शिकायत करते समय यानी 1 बजे से पहले उनकी शक्ल ही देखी तो फिर उन्होंने किसी भी ब्लॉक सदस्य को कैसे रोक उनके अधिकारों का हनन किया।
----------
चुनाव के दौरान ये 16 पार्षद नहीं रहे मौजूद
रेनू देवी, देवराज, सीमा देवी, नरेश कुमार यादव, दिनेश कुमार, नरेश शर्मा, राकेश कुमार, नीना कुमारी, भूपेंद्र कुमार, सविता, रोशन लाल, पुष्पा देवी, राजबीर सिंह, मोहिनी, मुनेश देवी, विजय सिंह आदि।
----------
प्रशासन की ओर से निष्पक्ष रूप से चुनाव कराए गए हैं। बावजूद इसके शेष 16 ब्लॉक सदस्य जो आरोप लगा रहे हैं, उसका शिकायती पत्र लेने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
-डॉ.यश गर्ग, उपायुक्त, जिला रेवाड़ी