फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths riding on Kanwar vehicle died after coming under grip of high tension line In Rewari

Rewari: वाहन पर चढ़े दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए, दोनों की मौत, कांवड़ लेने के लिए हो रहे थे रवाना

Mon, 10 Jul 2023 11:39 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 10 Jul 2023 11:39 AM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया रविवार रात को चौबारा गांव के बाबा कुंदन दास मंदिर के पास से गांव के कुछ युवक एक डाक कावड़ को लाने हरिद्वार रवाना हो रहे थे। कांवडियों के साथ पिकअप वाहन में डीजे लगाकर गांव से जुलूस निकाला जा रहा था। गांव में बिजली की लाइनें लटकी होने से ग्रामीणों ने बिजली निगम से सप्लाई भी कटवा दी गई।

विज्ञापन
Two youths riding on Kanwar vehicle died after coming under grip of high tension line In Rewari
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी के जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर के समीप राजस्थान के चौबारा गांव में डाक कांवड़ के साथ चल रहे वाहन पर चढ़े दो युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  सूचना के बाद शाहजहापुर थना पुलिस भी मौकके पर पहुंच गई। मृतकों की पहचान गांव चौबारा निवासी करीब 18 वर्षीय यश व 20 वर्षीय बॉबी के रूप में हुई है। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे हुआ। कावड़ को देखते हुए ग्रामीणों की सूचना पर बिजली निगम ने गांव की सप्लाई तो काट दी, लेकिन कृषि लाइन को चालू छोड़ दिया,जिसकी वजह से हादसा हो गया।

विज्ञापन


कावड़ लाने के लिए हरिद्वार जा रहे थे कांवड़िये
ग्रामीणों ने बताया रविवार रात को चौबारा गांव के बाबा कुंदन दास मंदिर के पास से गांव के कुछ युवक एक डाक कावड़ को लाने हरिद्वार रवाना हो रहे थे। कांवडियों के साथ पिकअप वाहन में डीजे लगाकर गांव से जुलूस निकाला जा रहा था। गांव में बिजली की लाइनें लटकी होने से ग्रामीणों ने बिजली निगम से सप्लाई भी कटवा दी गई। लेकिन कृषि लाइन चालू रह गई।
विज्ञापन


गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई
इसी दौरान डीजे की सेटिंग करने के लिए गांव का निवासी यश व बॉबी पिकअप पर चढ़ा। चलती हुई गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। करंट का झटका लगते ही दोनों नीचे आ गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बारिश के बीच करंट लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने युवक को नीमराना की एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed