{"_id":"618c0d906d67b750aa22c1f6","slug":"two-youths-killed-in-road-accident-rewari-news-rtk6294629132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर निखरी मोड़ पर आसाम ऑयल के पास बीती रात बिना पार्किंग लाइटों के खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में आशियाकी पांचौर निवासी बाइक सवार युवक राकेश व रविंद्र की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। पुलिस ने गांव निवासी नीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नीरज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह अपने दोस्त राहुल के साथ दिल्ली-जयपुर हाइवे के निखरी कट पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आशियाकी पांचौर निवासी निवासी रविंद्र उफ रामबीर व राकेश आ गए। इसके बाद वे बाइक लेकर वहां से गांव के लिए चल पड़े। राकेश व रविंद्र बाइक पर हमारे आगे चल रहे थे। इसी दौरान आसाम ऑयल के पास बिना पार्किंग लाइटों के सड़क पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वहां से फरार हो गया।
दूसरी मोटरसाइकिल पर पीछे आ रहे पांचौर निवासी नीरज और राहुल ने दोनों घायलों को वाहन का प्रबंध कर रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव में छाया मातम:
दो युवकों की मौत की सूचना के बाद गांव आशियाकी पांचौर में मातम छाया हुआ है। दोनों ही युवक हाईवे स्थित एक ई-कार्ट कंपनी में कार्यरत थे। रात को हादसे की सूचना के बाद स्वजन और ग्रामीण भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और नीरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।