फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two youths died in a collision between a tractor and a bike, one injured

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की गई जान, एक घायल

Wed, 13 Jul 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two youths died in a collision between a tractor and a bike, one injured
कोसली। जिले में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम खुशपुरा निवासी 19 वर्षीय कर्ण सिंह व उसके चाचा का लड़का 19 वर्षीय हितेष तथा 17 वर्षीय अमन तीनों बाइक पर सवार होकर बालधन से बेरली की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते उन्हें ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर लगने के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर मौके से भाग गया। घायलों को राहगीरों की मदद से रेवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने कर्ण सिंह और अमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल हितेश का इलाज चल रहा है। जाटूसाना थाना प्रभारी जितेंद्र ने बताया कि दोनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तीनों में से दो थे सगे भाई
पुलिस ने बताया कि मृतक अमन व घायल हितेष दोनों सगे भाई है ओर कर्ण सिंह उनके चाचा का लड़का है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed