{"_id":"6648d72a33fa0c188f0ef9ff","slug":"two-trains-cancelled-routes-of-seven-changed-rewari-news-c-198-1-rew1001-204566-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, सात के मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, सात के मार्ग परिवर्तित
Sat, 18 May 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 May 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। इस स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इस कार्य के चलते दो ट्रेनें रद्द हुई हैं जबकि सात ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित हुए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गांधीनगर जयपुर स्टेशन पर विकास कार्य के चलते रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली 2 ट्रेनें रद्द और 2 आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। साथ ही 7 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होगा।
कुछ ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से ही रद्द रहेंगी। इसमें गाड़ी संख्या 20977 अजमेर-चंडीगढ़, गाड़ी संख्या 20978 चंडीगढ़-अजमेर रेलसेवा, गाड़ी संख्या 09635, जयपुर-रेवाड़ी और गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी -जयपुर रेलसेवा 9 जून को रद्द रहेगी। वहीं कुछ ट्रेनें प्रारंभिक स्टेशन से आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। इनमें गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर रेल सेवा जो 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा तक संचालित होगी। यह रेल सेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 9 जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा अजमेर -खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर रेल सेवा 9 जून को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और खातीपुरा तक संचालित होगी। यह रेलसेवा खातीपुरा-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016 अजमेर-नई दिल्ली रेलसेवा 9 जून को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से प्रस्थान करेगी। यह रेलसेवा अजमेर-खातीपुरा स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14716 जयपुर-हिसार रेलसेवा 9 जून को जयपुर से निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा एक्सप्रेस 9 जून को देहरादून से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन खातीपुरा स्टेशन पर 30 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विज्ञापन
इन ट्रेनों के मार्ग हुए परिवर्तित
गाड़ी संख्या 14733 बठिण्डा-जयपुर 8 जून को बठिंडा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-जयपुर होकर संचालित होगी और मार्ग में अटेली, नारनौल, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, चौमू सामोद एवं ढेहर का बालाजी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली रेल सेवा 8 जून को भुज से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी संचालित होगी। यह ट्रेन रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 9 जून को बाडमेर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाडी होकर संचालित होगी। रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 19408 वाराणसी-साबरमती रेलसेवा 8 जून को वाराणसी से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। रींगस, नीमकाथाना, नारनौल, फुलेरा स्टेशनों पर रुकेगी। गाडी संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रेलसेवा 8 जून को पोरबंदर से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। रास्ते में रींगस, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा 8 जून को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और निर्धारित मार्ग रेवाडी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन मार्ग में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14321 बरेली-न्यूभुज रेलसेवा 9 जून को बरेली से प्रस्थान करेगी और परिवर्तित मार्ग रेवाडी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। यह ट्रेन रास्ते में नारनौल, नीमकाथाना, रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी।