{"_id":"66f467a1e1762d0be00878a4","slug":"two-trains-cancelled-four-diverted-rewari-news-c-198-1-rew1001-209810-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, चार के मार्ग परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो ट्रेनें रद्द, चार के मार्ग परिवर्तित
Thu, 26 Sep 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 26 Sep 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 08रेवाड़ी। रेवाड़ी रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जयपुर मंडल के कनकपुरा-धानक्या-बोबास रेलखंड के बीच ऑटोमेटिक ब्लाक सिगनलिंग कार्य के चलते नाॅन इंटरलाॅकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेवाड़ी स्टेशन से गुजरने वाली 10 ट्रेनोें का संचालन प्रभावित हुआ है। इसमें दो ट्रेनें रद्द, चार आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। चार ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09635 जयपुर-रेवाड़ी व गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी-जयपुर 29 सितंबर को रद्द रहेंगी। गाड़ी संख्या 12015 नई दिल्ली-अजमेर ट्रेन 29 सितंबर को नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12016 अजमेर-नई दिल्ली ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। वह खातीपुरा तक संचालित होगी। यह ट्रेन खातीपुरा-अजमेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को अजमेर के स्थान पर खातीपुरा से संचालित होगी। यह ट्रेन अजमेर-खातीपुरा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14322 भुज-बरेली ट्रेन 28 सितंबर को भुज से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह ट्रेन रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी ट्रेन 29 सितंबर को बाडमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम ट्रेन 29 सितंबर को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा ट्रेन 28 सितंबर को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस स्टेशन पर ठहराव करेगी।