फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two teachers from Sainik School received the India School Leadership Award

Rewari News: सैनिक स्कूल के दो शिक्षकों को मिला इंडिया स्कूल लीडरशिप अवाॅर्ड

Tue, 27 Oct 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two teachers from Sainik School received the India School Leadership Award
सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते शिक्षक। स्रोत : स्कूल
कुंड। सैनिक स्कूल के शिक्षक दुर्गा सिंह और अरुण कुमार द्विवेदी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतिष्ठित इंडिया स्कूल लीडरशिप अवाॅर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 25 अक्तूबर को आयोजित अवाॅर्ड्स में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन

वर्ल्ड अलायंस ऑफ स्कूल प्रिंसिपल्स की ओर से आयोजित इस शिखर सम्मेलन में देश के 15 राज्यों और विभिन्न देशों से आए शिक्षाविदों, स्कूल प्रधानाचार्यों और शिक्षा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षिक नेतृत्व को बढ़ावा देना, नवाचारों को साझा करना और विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नए विचारों पर चर्चा करना था।
विज्ञापन

समारोह में उद्यमी डॉ. वर्जीनिया रिवेरा और मुख्य अतिथि डॉ. संदीप मारवाह ने दोनों शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दीपशिखा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन में विद्यार्थियों के विषय ज्ञान, आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने के साथ शिक्षण की आधुनिक पद्धतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन पर चर्चा हुई। शिक्षाविदों ने अपने अनुभव साझा किए और शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed