फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two policemen were put on the line for giving third degree to a minor in custody.

Rewari News: हिरासत में नाबालिग को थर्ड डिग्री देने में दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Fri, 01 May 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 01 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two policemen were put on the line for giving third degree to a minor in custody.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवाड़ी। खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी यूआईटी थाने में नाबालिग बालक से पुलिस हिरासत में मारपीट मामले में भिवाड़ी एसपी बृजेश उपाध्याय ने दो पुलिस कांस्टेबलों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू को सौंपी है।
परिजनों का आरोप है कि 21 अप्रैल को यूआईटी थाने के कांस्टेबल गोपाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने चोरी के आरोप में नाबालिग को घर से उठाया था। इसके बाद थाने में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
विज्ञापन

इस मामले में परिजनों ने चोपानकी थाने में थाना प्रभारी दारा सिंह, कांस्टेबल पवन यादव, गोपाल और गोविंद के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, अपहरण और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई नेताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित नाबालिग का इलाज जयपुर के निम्स अस्पताल में चल रहा है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसपी बृजेश उपाध्याय ने कहा है कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed