फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two people died in road accidents

सड़क हादसों में दो की गई जान

Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
रेवाड़ी। रेवाड़ी-नारनौल रोड पर दो स्थानों पर शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जिले के खोल थाना क्षेत्र की कुंड पुलिस चौकी और थाना रामपुरा पुलिस इन मामलों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिव कालोनी निवासी अजय ने शिकायत की है कि शुक्रवार को आधी रात से कुछ पहले वह वह नारनौल से रेवाड़ी आ रहा था। उससे आगे एक युवक मोटर साइकिल पर चल रहा था। गांव खोरी के फ्लाई ओवर से उतरते वक्त गलत दिशा से आई एक कार ने इस दुपहिया चालक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चालक युवक को गंभीर चोटें आई। ईवीआर वाहन को 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल युवक गांव धामलावास निवासी नरेंद्र को ट्रामा सेंटर ले गई। ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों ने चिकित्सकीय जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। यह सूचना के बाद कुंड चौकी पुलिस मौके पर गई और सारे हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही पूर्ण होने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। इस हादसे को लेकर शिकायतकर्ता अजय कुमार के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीण शमशेर वासी गांव टींट ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह हाल में महेंद्रगढ़ रोड पर रहते हैं। वह अपने गांव के संजय के साथ मोटर साइकिल पर अपने गांव से रेवाड़ी आ रहे थे। उनके आगे मोटरसाइकिल पर एक युवक भी रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। गांव सहारनवास स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो पीछे से आई ब्रेजा कार चालक ने उनके आगे मोटरसाइकिल पर चल रहे युवक को टक्कर मार दी। वह दोनों भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे को अंजाम देने के बाद यह कार चालक वहां से फरार हो गया। डायल -112 पर सूचना देने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और इस हादसे में घायल शांतिनगर पदैयावास निवासी सुनील कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने इसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को रामपुरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने शमशेर सिंह की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार बावल रोड स्थित बिठवाना चौक पर शनिवार को एक इको कार को एक अन्य कार चालक ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से ईको कार क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों चालकों ने अपने आपको निर्दोष बताते हुए एक दूसरे की गलती निकालना शुरू कर दिया। ऐसी सूरत में शहीद मातूराम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिठवाना के सामने दोनों वाहन चालकों को आपस में झगड़ता देखकर काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद मौके पर 112 नंबर पर फोन करके पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने काफी देर तक दोनों चालकों को समझाया मगर कोई भी कुछ सुनने को तैयार नहीं था, लिहाजा मॉडल टाउन थाने में दोनों वाहन चालकों को तुरंत बुलवा लिया गया। देर शाम तक मामले में शिकायत दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed