फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two party beat fir two arrest

दो पक्षों के बीच मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
two party beat fir two arrest
गांव सीहा में दो पक्षों के बीच रंजिश के चलते मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई है। एक पक्ष ने अपहरण कर दो लोगों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों ही पक्षों के एक-एक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सीहा ढाणी नीमवाली निवासी भीम सिंह ने कहा कि गांव निवासी कर्मबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। 29 अक्टूबर की शाम को करीब छह बजे वह गांव के बस स्टाप पर थे, इसी दौरान कर्मबीर के पिता सतबीर ने पथराव कर दिया। सतबीर व कर्मबीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गांव लुहाना के पहाड़ में उसके दोस्त सिहोर निवासी कपिल व दड़ौली निवासी लोकेश व बिरेंद्र के साथ भी मारपीट की। आरोपी कपिल व लोकेश का अपहरण कर अपने ट्यूबवेल पर ले गए तथा उनके साथ बेरहमी से मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। सूचना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से सूचना मिलने पर खोल थाना पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज किए तथा भीम सिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी सतबीर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सीहा निवासी सतबीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि 29 अक्टूबर को वह अपने खेत में थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि गांव निवासी शोभाराम, भीम सिंह, बिरेंद्र, सिहोर निवासी कपिल व दडौली निवासी लोकेश उनके बेटे कर्मबीर व पत्नी सर्वेश के साथ मारपीट कर रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सतबीर का आरोप है कि आरोपी शोभाराम ने उसके घर की दीवार के पास नीम का पेड़ लगाया हुआ है, जिस कारण उनकी दीवार में दरार आ गई है। शोभाराम ने उनकी जमीन पर भी कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। सूचना के बाद पहुंची खोल थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शोभाराम व भीम सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed