{"_id":"68d8375d5de8868c7d00ef97","slug":"two-more-dengue-cases-found-vigilance-increased-rewari-news-c-198-1-rew1001-226484-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डेंगू के दो और मामले मिले, बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डेंगू के दो और मामले मिले, बढ़ाई सतर्कता
Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में प्रतिदिन डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को डेंगू के 2 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 207 पहुंच गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ाई है। शहर में सर्वाधिक 86 डेंगू संक्रमित मरीज पाए गए हैं। अभी तक 2850 लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
लगातार बढ़ते डेंगू मामलों के बावजूद नगर परिषद की ओर से फॉगिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई है। इसी कारण शहर में कई जगह डेंगू मच्छर का लार्वा भी पाया जा रहा है।
वहीं, डेंगू एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर दिन में काटता है और स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। स्वास्थ्य विभाग ने नप के अधिकारियों को फॉगिंग कराने और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पहले ही अवगत करा दिया था।
विज्ञापन
फिर भी स्थिति पुरानी जैसी ही है। मलेरिया इंस्पेक्टर बिरेंद्र सिंह ने नागरिकों से घर और आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ठहरे हुए पानी में काला तेल डालें, घर के बर्तन, कूलर और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें ताकि मच्छर का लार्वा न पनप सके।
डेंगू और मलेरिया के लक्षण होने पर खून की जांच कराएं और डॉक्टर की सलाह पर ही दवा लें। इसके अलावा, पर्याप्त मात्रा में पेय पदार्थों का सेवन करें।