फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two members of a gold chain-snatching gang arrested.

Rewari News: सोने की चेन छीनने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two members of a gold chain-snatching gang arrested.
भिवाड़ी। तिजारा पुलिस ने जैन मंदिर तिजारा से 11.50 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन छीनने वाले स्नैचर गिरोह के दो सदस्यों ग्वालदा निवासी मुरसलीम और बावला निवासी साकिद उर्फ साकिर को गिरफ्तार किया है। इनमें मुरसलीम पहले भी लूट, डकैती और चोरी के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमों में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि 18 अगस्त को रितु जैन ने बताया कि वे देहरा जैन मंदिर तिजारा दर्शन के लिए आई हुई थीं। मंदिर के गेट के बाहर मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन खींच ली।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज की जांच, साइबर सेल भिवाड़ी की तकनीकी सहायता और सैकड़ों सीसीटीवी की चेकिंग के बाद आरोपियों का चिह्नीकरण व रूट मैपिंग की गई। सूचना संकलन के बाद दोनों आरोपियों की शिनाख्त की गई। पूछताछ में दोनों को अव्वल दर्जे के शातिर स्नैचर पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed