फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two liquor smugglers arrested, 245 bottles of liquor and 120 bottles of beer recovered

Rewari News: दो शराब तस्कर गिरफ्तार, 245 बोतल शराब और 120 बोतल बियर बरामद

Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 28 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Two liquor smugglers arrested, 245 bottles of liquor and 120 bottles of beer recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के गांव निसनी हाल आबाद निरंजन कॉलोनी गांव महेश्वरी निवासी कर्ण रावत और राजस्थान के भिवाड़ी के गांव आलुपुर की ढाणी निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 26 मई को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल के गांव निसनी हाल आबाद निरंजन कॉलोनी गांव महेश्वरी निवासी कर्ण रावत और राजस्थान के भिवाड़ी के गांव आलुपुर की ढाणी निवासी नरेंद्र बोलेरो में शराब भरकर भिवाड़ी की ओर जाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर गांव मालपुरा फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी कर दी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो को रोक दिया। बोलेरो नरेंद्र चला रहा था, जबकि कर्ण बगल की सीट पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी से 120 बोतल बियर व 245 बोतल देशी शराब बरामद हुई। दोनों आरोपी शराब व बियर की परमिट नहीं दिखा सके। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed