फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two lacs rupees worth of silver stolen

पुलिस थाना से महज 200 मीटर ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़ डेढ लाख रुपये की चांदी चोरी

Thu, 21 Jan 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two lacs rupees worth of silver stolen
बावल। बावल पुलिस थाना से महज 200 मीटर दूर कटला बाजार में मंगलवार रात को चोरों ने एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर करीब दो किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार बावल निवासी देवेंद्र कुमार ने शहर के कटला बाजार में ज्वेलर की दुकान की हुई है। रोजाना की तरह मंगलवार रात को वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह आया तो दुकान का ताला टूूटा हुआ पाया। जांच के बाद पाया कि दुकान में से करीब दो किलोग्राम चांदी चोरी की गई है। सूचना के बाद बावल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने आसपास की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

एक माह में दूसरी चोरी
कटला बाजार में ज्वेलर की दुकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। 22 दिसंबर को पवन कुमार सोनी के घर में घुसकर चोरों ने करीब 10 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना से महज 200 मीटर बाजार
बता दें कि कटला बाजार पुलिस थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर है। पुुलिस रातभर गश्त का भी दावा करती है, लेकिन इसके बाद भी चोरी की घटना को अंजाम देना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
दोनों मामलों में नहीं मिला आरोपियों का सुराग
कस्बे में ज्वेलर की दुकान व घर में चोरी की घटना में पुलिस ने महज मुकदमा दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है, लेकिन किसी भी मामले में आरोपियों की सुराग नहीं लगा पाई है। इससे लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा पनप रहा है।
दुकान से चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

धर्मवीर, एसएचओ, पुलिस थाना बावल।
किसान आंदोलन के चलते पुलिस व्यस्त है। इसके बाद भी रात की गश्त बढ़ा दी है। ज्वेलर्स की दुकान में चोरी के मामले की जांच की जा रही है। सीआईए की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही दोनों मामलों में आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
-राजेश चेची, डीएसपी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed