{"_id":"6a895985a04bef509d042a31","slug":"two-killed-colleges-feud-in-rewari-tape-had-been-applied-to-bikes-number-plate-to-conceal-identity-2026-08-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी डबल मर्डर: पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर लगाई थी टेप; बाइक में टक्कर मारी, कार से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी डबल मर्डर: पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर लगाई थी टेप; बाइक में टक्कर मारी, कार से कुचला
अमर उजाला नेटवर्क, रेवाड़ी
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:15 PM IST
सार
रेवाड़ी में डबल मर्डर में खुलासा हुआ है। एक गुट के लोगों ने पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
1 of 11
rewari murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रेवाड़ी के गोकलपुर गांव के अड्डे पर शुक्रवार की दोपहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर दो युवकों की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या करने के मामले में केएलपी कॉलेज में हुए झगड़े से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस घटना में एक पक्ष के युवकों ने अपनी बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगा दिया था ताकि पहचान न हो।
कार सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को पहले कार से टक्कर मारी और गिरने के बाद लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमलाकर मांड्या कला निवासी जतिन उर्फ सिकंदर (26) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) की हत्या कर दी। इनमें से जतिन एक बेटी का पिता था। हिमेश कोचिंग कर रहा था।
जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं, हिमेश अभी सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं। जतिन और हिमेश दोस्त थे। यशपाल भी जतिन और हिमेश के साथ बाइक पर था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
2 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद एक गुट के साथ काफी संख्या में 6 से 7 बाइकें और दो कारें थीं। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
3 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए। पुलिस को तीन बाइकें पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
जातिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बाइक गोकलपुर गांव के पास पड़ी थी, जिस पर जतिन, हिमेश और यशपाल सवार थे। दूसरी बाइक तुर्कियावास गांव के पास पड़ी मिली। इस बाइक के शीशे टूटे हुए थे। तीसरी बाइक बुढ़ाना रोड की तरफ खड़ी मिली। पास में कुछ चप्पलें और डंडे पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 11
हिमेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल यशपाल बोला- पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया, रंजिश क्या थी ये मुझे नहीं पता
घायल यशपाल ने बताया कि पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया था। मैं दोपहर के समय बाइक पर घर जा रहा था। वहां पर सात-आठ गाड़ी खड़ी थी। ये गाड़ी मेरे गांव की तरफ जा रही थी। दोनों युवक भी बाइक पर थे। हमारे ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। हमने बाइक गोकलपुर की तरफ से खींच दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।