{"_id":"64a06341cf8ff21bfe05dd66","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-in-a-car-collision-rewari-news-c-198-1-rew1001-1795-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
Sat, 01 Jul 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव पीथनवास-साल्हावास रोड पर शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों युवक दोस्त थे, जो किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोनों एक ही कंपनी में कार्य करते थे।
जानकारी के अनुसार गांव सांपली निवासी करीब 26 वर्षीय कुलदीप व रालियावास निवासी करीब 32 वर्षीय दीपक शुक्रवार रात को किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए साल्हावास जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार चालक ने उन्हें पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग गया। पीछे स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर आ रहे गांव सांपली निवासी विजय सिंह ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा तो तुरंत आसपास के ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से दोनों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए है। वहीं कार चालक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।