फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two Died in Accident at Rewari

Rewari: सवारियों से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुआ हादसा

Tue, 15 Nov 2022 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 01:55 PM IST
सार

हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रक का अगला टायर सर्विस लेन के साथ बने नाले में फंस गया। चालक ट्रक को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Two Died in Accident at Rewari
हादसाग्रस्त बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सोमवार रात खरकड़ा गांव के पास सवारी से भरी बस की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दिल्ली से जयपुर जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस की हाईवे पर खरकड़ा गांव के समीप गलत दिशा में आ रहे एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ने गांव खरखड़ा के निकट रात को खाना खाने के लिए बस को रोक दिया। खाना खाने के बाद सभी सवारियां बस में बैठ गई थी। चालक बस को ढाबा से सर्विस लेन पर बैक कर रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
हादसे के बाद चालक ने ट्रक लेकर मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रक का अगला टायर सर्विस लेन के साथ बने नाले में फंस गया। चालक ट्रक को वहीं छोड़ कर फरार हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सवारियों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकाल कर ट्रामा सेंटर में पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक मृतक की पहचान राजस्थान के पुष्कर के रहने वाले मुकुल के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों का ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed