{"_id":"60884f568ebc3ed9b81a2bf2","slug":"two-death-corona-reason-rewari-news-rtk6062747108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वकीलों की मौत, 87 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वकीलों की मौत, 87 नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार अपना असर दिखा रहा है। जिले में संक्रमण के कारण हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना के कारण दो अधिवक्ताओं की मौत हो गई। इसके साथ ही तीन सीनियर जज संक्रमित मिले है। सरकारी रिकॉर्ड में जिले में भी अभी तक 87 मौत दिखाई गई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा भी अब 13 हजार के करीब पहुंच गया है। दो वकीलों के निधन पर मंगलवार को रेवाड़ी बार एसोसिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। वहीं जजों के संक्रमित मिलने के बाद न्यायालय को बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। राहत की बात यह है कि मंगलवार को रिकॉर्ड 122 लोग कोरोना से ठीक भी हुए है।
बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार 836 हो चुका है। जबकि 12 हजार 336 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में 87 मौत हो चुकी है। जिले में फिलहाल 413 एक्टिव केस हैं।
टेस्टिंग की रफ्तार धीमी
जिले में कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलाव को रोकने में स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह नाकाम है। टेस्टिंग की रफ्तार धीमी होने के कारण भले ही संक्रमितों की संख्या गिरी है, लेकिन मौत के आंकड़ा को देख समझा जा सकता है दूसरी लहर किस तरह कहर बरपा रही है। औैसतन हर दिन दो लोगों की मौत हो रही है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कार्य किया स्थगित
जिला न्यायालय में लंबे समय से प्रेक्टिस कर रहे गढ़ी बोलनी निवासी रिसाल सिंह व उष्मापुर निवासी रणधीर सिंह के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं ने कार्य स्थगित रखा। बताया जा रहा है कि उक्त दोनों अधिवक्ता कोरोना से संक्रमित थे। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण न्यायालय में मुख्य मामलों पर सुनवाई की जा रही है।
-तीन जज भी मिले संक्रमित
रेवाड़ी जिला न्यायालय में कार्यरत 3 न्यायिक जज कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप, सरताज बसवाना व प्रथम श्रेणी न्यायाधीश कोपल चौधरी शामिल हैं। संक्रमित मिलने के बाद इनकी अदालतों में होने वाली सुनवाई को बंद कर दिया गया है और अन्य जजों को इनका कार्यभार सौंपने की तैयारी की जा रही है।