{"_id":"6aff3d82545486011907ccca","slug":"two-day-district-level-youth-festival-begins-rewari-news-c-198-1-rew1001-248975-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव शुरू
Thu, 19 Nov 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मंच पर प्रतिभा दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कल्पना चावला सभागार में दो दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत की थीम पर आयोजित इस महोत्सव के प्रथम दिन का कार्यक्रम प्रधानाचार्य सुधीर कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम के पहले दिन सुबह मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति असीम मिगलानी उपस्थित हुए।महोत्सव के प्रथम दिन मंच से दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन चलता रहा, जिसमें कुल पांच प्रमुख विधाएं आयोजित की गईं।
इनमें कविता लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता, सामूहिक लोक गीत, सामूहिक लोक नृत्य, लोक वाद्य संगीत शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी जबरदस्त प्रतिभा और कला का हुनर दिखाया।
विज्ञापन
पहले दिन लगभग 350 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक अपनी कला का मंचन किया। सामूहिक विधाओं में 15 से अधिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, वहीं चित्रकला (पेंटिंग) और कविता लेखन (पोएट्री राइटिंग) दोनों प्रतियोगिताओं में 100-100 से अधिक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महोत्सव के दूसरे दिन यानी 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से मुख्य मंच पर नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।