{"_id":"68e8035b93fa878a140a2247","slug":"two-cyber-fraud-accused-arrested-rewari-news-c-198-1-fth1001-227191-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: साइबर ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपियों मध्य प्रदेश के जिला मंदसोर के बारडिया निवासी अर्जुन भील और मध्य प्रदेश के जिला मंदौर के भानपुरा निवासी कुनाल बागड़ी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 निवासी हर्ष भार्गव ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि जनवरी में उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों ने प्रतिदिन इनकम का झांसा देकर होटलों के रिव्यू करने के लिए कहा। इस पर चार ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 65 हजार 600 रुपये जमा कर दिए।
उन्हें बताया गया कि खाता फ्रीज होने के कारण और पैसे जमा करने होंगे। जब उन्हें कुल 5.58 लाख रुपये और जमा करने के लिए कहा गया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अर्जुन भील को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जबकि कुनाल बागड़ी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।