फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two buses left for Mahakumbh, elders gave blessings

Rewari News: महाकुंभ के लिए दो बसें की रवाना, बुजुर्गों ने दिया आशीर्वाद

Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two buses left for Mahakumbh, elders gave blessings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत प्रयागराज के महाकुंभ के लिए दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 16 जनवरी को मुख्यमंत्री ने तीर्थ दर्शन योजना का विस्तार करने का निर्णय लिया था। मात्र 10 दिनों में ही मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा को पूरा करते हुए बुजुर्गों से भरी दो बसें महाकुंभ के लिए रवाना कीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से बातचीत की और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। तीर्थयात्रियों ने जयकारे से यात्रा प्रारंभ की। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार की ओर से 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होती है। श्रद्धालुओं को मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के सरल पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed