फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused of fraud of fourteen lakhs arrested, one taken on remand for 2 days

Rewari News: चौदह लाख की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक को 2 दिन के रिमांड पर लिया

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accused of fraud of fourteen lakhs arrested, one taken on remand for 2 days
फोटो : 09पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। निवेश कर मोटी कमाई का लालच देकर एक महिला से 14 लाख रुपये की ठगी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान यूपी के जिला मेरठ के शास्त्री नगर निवासी ललित त्यागी व मेरठ के ही मोहनपुरी निवासी अमन उर्फ सोनू बंगाली के रूप में हुई है। पुलिस ने अमन को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में है। मूलरूप से करनाल के अराईपुरा की एक महिला वर्तमान में शांति विहार कॉलोनी रेवाड़ी में रहती हैं। उन्होंने शिकायत में बताया था कि 17 अगस्त को टेलीग्राम आईडी पर एक व्यक्ति से उनकी बात हुई थी। उसने एडमिरल मार्केट प्लेटफार्म पर निवेश करने के बदले मोटा मुनाफा कमाने का सुझाव दिया था। उसे निवेश करने के लिए अलग-अलग खाता नंबर बताए गए थे। इसके बाद उन्होंने 30 अगस्त को 50 हजार रुपये बताए गए खाते में जमा कराते हुए निवेश की शुरुआत की थी। उनसे कई बार में 14 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा कराए गए। जब पैसे निकालने का प्रयास किया तो और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उनको साइबर ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला मेरठ के पलवपुरम निवासी मयंक चौधरी को पहले ही गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी मयंक चौधरी से पूछताछ में पुलिस को बताया कि महिला द्वारा ट्रांसफर किए गए कुछ पैसे मयंक चौधरी के खाते में गए थे। मयंक चौधरी ने ललित त्यागी के कहने पर अपना खाता अमन उर्फ सोनू बंगाली के माध्यम से साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने संलिप्त दो और आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed