{"_id":"66f1cdb3b5f6432b7a01b474","slug":"two-accused-including-a-minor-arrested-in-fraud-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-209705-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठगी के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठगी के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Sep 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रायवका निवासी साहिल के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 22 सितंबर को अपराध शाखा-1 पुलिस को सूचना मिली कि रणसी माजरी से मायन की तरफ जाने वाली सड़क के पास दो युवक बैठे हैं जो साइबर ठगी करते हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया जबकि दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम पता साहिल निवासी गांव रायवका, भरतपुर राजस्थान बताया। उसके कब्जे से 3 मोबाइल फोन बरामद हुए।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर फर्जी मोबाइल नंबरों से लोगों को झांसा देकर ठगी करते हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साहिल को एक दिन के रिमांड पर लिया है। नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल सुधार गृह फरीदाबाद भेज दिया गया है।