फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused in Birendra murder case arrested

Rewari News: बिरेंद्र हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two accused in Birendra murder case arrested
फोटो : 9आरोपी, राहुल उर्फ काला व निखिल उर्फ निक्कू। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। थाना कोसली पुलिस ने बिरेंद्र हत्याकांड में दो और आरोपियों बोहतवास भोंदू निवासी राहुल उर्फ काला और निखिल उर्फ निक्कू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस मामले में पांच आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गांव भाकली निवासी आशा ने दर्ज एफआईआर में कहा था कि उनका बेटा पवन आर्मी में पठानकोट में तैनात है। वह गत 7 जून को खेल का अभ्यास करने के लिए पहले हिसार आया था। इसके बाद वह ताऊ पूर्ण सिंह के घर पर कुआं पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। पवन को रात में ही ड्यूटी पर लौटना था।
विज्ञापन

पति बिरेंद्र पुत्र पवन को कोसली छोड़कर घर लौट रहे थे। गांव के श्मशाम घाट के पास भाकली निवासी भरत उर्फ राहुल उर्फ बाबा, उसके भाई दीपक, राहुल उर्फ सीडी, गांव बोहतवास भोंदू निवासी राहुल व विनय ने एक शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश के चलते पति बिरेंद्र को रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उनके पति के साथ मारपीट की। उनके पति जान बचाने के लिए घर की तरफ भागकर आ गए। आरोपी गाड़ी में बैठकर पीछा करते घर की तरफ आ गए और उनके पति को मारने लगे। आरोपियों ने उनके पति बिरेंद्र पर पहले कुल्हाड़ी से वार किया फिर गोली मार दी।

गली के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी मौके से भाग गए। पति को अस्पताल ले गए, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोसली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed