{"_id":"67606c5bb7aa4db5350c2ac7","slug":"two-accused-arrested-with-illegal-weapons-rewari-news-c-198-1-rew1001-212869-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Dec 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 11पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव ढालियावास निवासी इंद्रजीत उर्फ चुरी और मोहल्ला बंजारवाड़ा निवासी शिव उर्फ शिवा के रूप में हुई है।
आरोपी इंद्रजीत उर्फ चुरी के खिलाफ पहले भी थाना शहर रेवाड़ी, माडल टाउन व धारूहेड़ा में आर्म एक्ट, स्नेचिंग, चोरी व मारपीट के 17 मामले दर्ज हैं। आरोपी शिव उर्फ शिवा के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी, माडल टाउन व धारूहेड़ा में आर्म एक्ट, स्नेचिंग, चोरी व मारपीट के 4 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। 15 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि इंद्रजीत उर्फ चुरी व शिव उर्फ शिवा के पास अवैध हथियार है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाशी ली तो एक कट्टा, एक पिस्टल व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।