{"_id":"6769aac06a0afd710e02a258","slug":"two-accused-arrested-with-6-stolen-bikes-rewari-news-c-198-1-rew1001-213124-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: चोरी की 6 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: चोरी की 6 बाइक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 04पकड़े गए दोनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
- फोटो : निर्माण को तोड़ता बुलडोजर।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना शहर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इनकी निशानदेही पर चोरी की छह बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव गंजी खेली हाल किरायेदार नजदीक राधा कृष्ण मंदिर सेक्टर-3 रेवाड़ी निवासी रविन उर्फ रवि उर्फ ललन और निक्की के रूप में हुई है।
22 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि माल गोदाम के पास बिना नंबर की बाइक के साथ दो युवक संदिग्ध हालत में खड़े हैं। दोनों किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को काबू करके नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम रविन उर्फ रवि उर्फ ललन और निक्की बताया। आरोपी बाइक नहीं दिखा सके। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि यह बाइक उन्होंने 13 नवंबर की रात सेक्टर-3 से चोरी की थी। वह माल गोदाम के पास भी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे। पूछताछ में आरोपियों ने माडल टाउन थाना क्षेत्र से 2, जीआरपी रेवाड़ी क्षेत्र से 1, शहर रेवाड़ी क्षेत्र से 1 व जिला महेंद्रगढ़ के नारनौल से 2 बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग जगहों से चोरी की गई 6 बाइक को बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।