फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested in youth's murder case

Rewari: लग्न समारोह में युवक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

Sun, 02 Nov 2025 05:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 02 Nov 2025 05:31 PM IST
सार

सीआईए धारूहेड़ा व थाना रामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव पीथड़ावास में आयोजित एक लग्न समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two accused arrested in youth's murder case
हत्या मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

सीआईए धारूहेड़ा व थाना रामपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव पीथड़ावास में आयोजित एक लग्न समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव मनेठी निवासी तरूण उर्फ मोनी उर्फ राहुल व गांव जड़थल निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। मृतक युवक 30 वर्षीय इंद्रजीत गांव बधराना का रहने वाला था।

विज्ञापन


डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपी तरूण और जितेंद्र अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में गांव पीथड़ावास में 31 अक्तूबर की रात लग्न समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने मकान की छत पर बैठकर शराब पीने के बाद हंगामा  शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ने हवाई फायरिंग भी की थी। जब इंद्रजीत ने दोनों से पूछा कि आप लोग कौन हो और इस प्रकार से गांव का माहौल क्यों खराब कर रहे हो। इसके बाद दोनों की इंद्रजीत के साथ कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू ने पिस्तौल से इंद्रजीत पर गोली चला दी, जो उसके गले में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आरोपियों पर हैं ये केस दर्ज

आरोपी तरूण उर्फ मोनी पर पहले भी थाना खोल में मारपीट, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के पांच मामले दर्ज हैं, जबकि जितेंद्र उर्फ जीतू पर थाना शहर नारनौल, थाना कसौला व मॉडल टाऊन में मारपीट के चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों नारनौल टोल प्लाजा के पास एक दुकान पर काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार कहां से आया की जाएगी जांच

पुलिस रिमांड पर प्रयोग में किए गए हथियार व गाड़ी बरामद करेगी। साथ ही यह भी पता लगाएगी कि क्या अन्य युवक भी इनके साथ वारदात में शामिल थे। सवाल यह भी है कि आखिर युवकों के पास हथियार कैसे पहुंचा। जबकि अवैध रूप से हथियार रखना गैर कानूनी है। पुलिस हथियार देने वाला का भी पता लगाएगी। मामले में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कड़े शब्दों में कहा है कि हर्ष फायरिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी, पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

इंद्रजीत ने छोटे भाई ने दी थी ये शिकायत

डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने बताया कि गांव बधराना निवासी पप्पू ने बताया था कि 31 अक्तूबर को उसका भाई इंद्रजीत उनके गांव के ओमहरी व दिनेश व अन्य साथियों के साथ गांव पीथड़ावास में लग्न समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसे सूचना मिली कि उसके भाई इंद्रजीत को गोली लगने के कारण रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए हैं। मृतक के भाई ने लग्न समारोह में आए राहुल मनेठी व उसके साथ आए कुछ लोगों पर इंद्रजीत की हत्या का संदेह जाहिर किया था। पुलिस ने मृतक के भाई पप्पू के बयान पर थाना रामपुरा में हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed