{"_id":"63f0edaf803cdaee1b042ab5","slug":"two-accused-arrested-in-tanker-drivers-murder-case-rewari-news-c-17-1-70531-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी: टैंकर चालक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी: टैंकर चालक की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Feb 2023 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 18 Feb 2023 08:54 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा (रेवाड़ी)। धारूहेड़ा औद्योगिक कस्बे के समीप केमिकल से भरा टैंकर लूटने के प्रयास में टैंकर चालक की हत्या करने के दो आरोपियों को सेक्टर-6 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान यूपी के फर्रुखाबाद निवासी संतोष और जिला शाहजहांपुर की भोती, नई बस्ती निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।
रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो चौक के निकट सर्विस लेन पर 13 फरवरी को खड़े केमिकल से भरे टैंकर के अंदर टैंकर चालक की लाश बरामद की गई थी। मृतक की शिनाख्त यूपी के जिला एटा के गांव बिचपुर निवासी रतनपाल के रूप में हुई थी। चालक रतनपाल के गले में गमछा लिपटा मिला था जिससे अंदेशा जताया गया कि उसकी हत्या गला घोंट कर की गई है। रतनपाल गुजरात से टैंकर में केमिकल लेकर यूपी के सिकंदराबाद जा रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई हेमेंद्र की शिकायत पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।