{"_id":"66393e8056fb0fc9180a02d6","slug":"two-accused-arrested-in-case-of-looting-cash-and-mobile-rewari-news-c-198-1-rew1001-204135-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Tue, 07 May 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 07 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। बुजुर्ग को लिफ्ट देकर मारपीट करके नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में दोनों आरोपी पुलिस क
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने बुजुर्ग को लिफ्ट देकर मारपीट करके नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव जैनाबाद हाल किरायेदार मोहल्ला यादव नगर रेवाड़ी निवासी हरीश उर्फ लीलू व गांव बोहतवास अहीर निवासी राधेश्याम उर्फ गोलू के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने बताया कि गांव बुडौली निवासी रामकिशन ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 अप्रैल को वह झज्जर चौक स्थित अस्पताल से दवाई लेकर अपने गांव जाने के लिए नाईवाली चौक पर किसी साधन के इंतजार में खड़ा हुआ था। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर आया और उसे कहने लगा कि बाबा आप कहां जाएंगे जिस पर उसने कहा कि वह गांव बुड़ौली जाएगा। जो युवक ने उससे किसी जानकर बारे पूछताछ की तो उसने कहा कि वह उसे जानता है तभी युवक ने उससे कहा की आप उसके घर का पता बता देना वह आपको बुड़ौली छोड़ देगा। जो युवक के लिफ्ट देने के पश्चात नाईवाली पुल पर एक अन्य युवक भी मिल गया। जिसके बारे में आरोपी ने बताया कि इसके पैर में रॉड डली हुई है और इसे भी सहारनवास तक जाना है। जो सहानवास पहुंचने के बाद युवक दुसरे युवक को कुएं पर छोड़ने के बहाने से बाइक को खेतों की तरफ ले गया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उसे बाइक से उतार लिया और उसके साथ मारपीट करके जेब से 4 हजार रुपये व मोबाइल फोन छिन्न कर मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में दो आरोपी हरीश उर्फ लीलू व राधेश्याम उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
आरोपियों पर कई अपराधिक मामले दर्ज
पुलिस ने बताया कि आरोपी राधेश्याम उर्फ गोलू पर पहले भी थाना शहर, सदर व खोल में चोरी, छीना झपटी के 3 मामले दर्ज है। इसके अलावा दूसरे आरोपी हरीश उर्फ लीलू पर थाना खोल, रामपुरा व कनीना में मारपीट व दुष्कर्म के 5 मामले दर्ज है।