{"_id":"6665ef5a03152ed8ca085021","slug":"two-accused-arrested-in-auto-snatching-case-rewari-news-c-198-1-rew1001-205373-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑटो छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑटो छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Jun 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने ऑटो चालक से नकदी व ऑटो छीनने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव महेश्वरी निवासी मोहित व यूपी के जिला गाजियाबाद के गांव नायफल हाल किरायेदार मोहल्ला बजरंग कालोनी धारूहेड़ा निवासी गौरव उर्फ शुभम शर्मा के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से ऑटो व नकदी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि नूंह के गांव चुन्दिका निवासी युसूफ ने शिकायत में बताया था की वह ऑटो चलाता है। 8 जून को वह धारूहेड़ा से सवारी लेकर भिवाड़ी के लिए चला। भिवाड़ी मोड़ पर सवरियों के उतरने पर दो लड़के बैठे रहे और दोनों युवक शराब के ठेके की तरफ ले गए और बियर मंगवाई। फिर उसे जबरदस्ती महेश्वरी गांव की प्याऊ के पास लेकर गए। आरोपी उसके साथ मारपीट कर उसका ऑटो व नकदी छीन कर भाग गए। संवाद