फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused arrested for stealing copper scrap

चार लाख रुपये की कीमत का कॉपर स्क्रैप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing copper scrap
बावल। कसौला थाना पुलिस ने बावल आईएमटी के सेक्टर-3 स्थित मेटल कंपनी से कॉपर स्क्रैप चोरी करने के आरोप में दो कर्मचारियों को बनीपुर चौक से वीरवार की शाम को गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारियों ने अन्य कर्मचारियों की मदद से लगभग 500 किलो कॉपर चुरा लिया। इसकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला के गांव खेड़ी मोतला निवासी मुनेश कुमार और अलवर जिला के शाहजहांपुर निवासी सुनील चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता करण सिंह ने बताया कि सेक्टर-3 स्थित राजनंदनी मेटल लिमिटेड कंपनी के एचआर महेंद्र सिंह ने शिकायत देकर बताया कि 19 अगस्त को उन्हें पता चला कि उनकी कंपनी के कुछ कर्मचारी रात के समय कॉपर स्क्रैप चोरी कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने स्क्रैप का स्टॉक चेक कराया तो रिकार्ड के अनुसार लगभग 500 किलो स्टॉक कम मिला। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। कंपनी अधिकारी की तरफ से मामले में यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव नागरपुर निवासी आकाश मौर्या, जिला अलवर के गांव शाहजहांपुर निवासी सुनील चौहान, यमुनानगर जिला के मार्वाखुद निवासी सुनील कुमार, कैथल जिला के गढ़ी पट्टी निवासी आनंद कुमार, मुनेश कुमार और सिक्योरिटी गार्ड अरुण के खिलाफ नामजद शिकायत दी गई थी। महेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी गांव खेड़ी मोतला थाना कसौला निवासी मुनेश कुमार और शाजहांपुर अलवर निवासी सुनील चौहान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed