{"_id":"6232250972f29054cb684748","slug":"two-accused-arrested-for-providing-narcotics-rewari-news-rtk6413165122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ उपलब्ध करवाने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने सोमवार को नशीला पदार्थ गांजा पत्ती के साथ एक आरोपी खटावली निवासी इंद्राज उर्फ ठेकेदार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 560 ग्राम गांजा पत्ती बरामद किया था। आगे कार्रवाई करते हुए पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने इंद्राज उर्फ ठेकेदार को बेचने के लिए गांजा पत्ती उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अलवर जिले के करावड़ निवासी कृष्ण दत्त तथा बाघोर निवासी सादिक के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके मामले में आगे कार्रवाई शुरू की थी। जांच में सामने आया कि इंद्राज उर्फ ठेकेदार प्रतिबंधित नशीला पदार्थ गांजा पत्ती अलवर जिले के करावड़ निवासी कृष्ण दत्त से 5000 रुपये में खरीद कर लाया था। पुलिस ने नाम सामने आने पर कृष्ण दत्त को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो बाघोर निवासी सादिक का नाम सामने आने पर आरोपी सादिक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी कृष्ण दत्त से 3700 रुपये बरामद किए।